शौकत खान धनबाद जिला ब्यूरो

धनबाद । जोड़ापोखर टीओपी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज नही फहराया गया है। जिससे आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।जोड़ापोखर टीओपी में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए  टीओपी के सामने साफ सफाई कर पाइप को गाढ़ा गया था जो अभी तक कोई देखना मुनासिब नहीं समझा । ज्ञात हो कि 15 अगस्त को अंचल कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण को लेकर जोड़ापोखर थाना प्रभारी सत्यम कुमार और अंचल निरीक्षक अखिलेश कुमार के बीच विवाद हुआ था जिसको सुलझाने में सिंदरी डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी सफल हो गए थे ।  डीएसपी श्री  केशरी थाना परिसर व अंचल कार्यालय दोनो स्थानों पर स्वम राष्ट्रीय  झंडोत्तोलन किया था और सलामी ली । इधर दो अधिकारी के विवाद के कारण जोड़ापोखर टीओपी में कोई पुलिस अधिकारी  झंडोत्तोलन करना भूल गए जबकि  टीओपी में प्रत्येक वर्ष थाना प्रभारी द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours