झारखंड में बूढ़ा पहाड़ नक्सलियों का सबसे बड़ा आश्रय स्थल बना हुआ है. इस चुनौती को लेकर डीजीपी डीके पाण्डेय ने लातेहार में पलामू प्रमंडल के तीन जिलों के एसपी के साथ बैठक की.
बैठक में लातेहार एसपी प्रशांत आनंद, पलामू एसपी इंद्रजीत महथा और गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी मौजूद रहीं. बैठक में एंटी नक्सल ऑपरेशन और बूढ़ा पहाड़ से नक्सलियों के खात्मे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.
बैठक के बाद आईजी अभियान आशीष बत्रा ने कहा सूबे से नक्सलियों का सफाया करना है. इसको लेकर बैठक में कई अहम फैसले लिये गये. नक्सली या तो आत्मसमर्पण नीति का फायदा उठाये, नहीं तो पुलिस की गोली से मारे जाएंगे.
डीजीपी डीके पाण्डेय ने कहा कि बाहर से आए हुए हार्डकोर नक्सलियों पर चोट करने की रणनीति बना ली गई है. जल्द ही छोटू खरुवार, नवीन यादव और सुधाकर रेड्डी की संपत्ति जब्त की जाएगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours