चक्रधरपुर में झामुमो विधायक शशिभूषण सामड की गुंडागर्दी देखने को मिली.विधायक ने एक सरकारी स्कूल में घुसकर एक विकलांग शिक्षक पर थप्पड़ों की बौछार कर दी.यही नहीं विधायक ने शिक्षक के साथ गाली गलौज कर उसके साथ बदतमीजी की तमाम हदें पार कर दी.लेकिन इस घटना के बाद विधायक को उनके चार साथियों समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
घटना यूं हुई कि गुरूवार को सरकारी स्कूल बंद कराने गए चक्रधरपुर के झामुमो विधायक शशिभूषण सामड और एसडीओ के बीच तीखी नोंक झोंक देखने को मिली.दरअसल इस मामले में खुलासा हुआ की विधायक ने स्कूल में घुसकर एक विकलांग शिक्षक को जोरदार कई तंमाचे मारे थे और स्कूल को बंद करने का दबाव बना रहे थे. लेकिन इस सूचना पर स्कूल पहुंचकर चक्रधरपुर एसडीओ ने झामुमो विधायक को खूब खरी खोटी सुनाई. दोनों के बीच काफी बहस हुई.
प्रशासन को देख विधायक के समर्थक गायब हो गए. प्रशासन की धमक के बाद स्कूल को बंद कराने की विधायक की कोशिश नाकामयाब हो गई. एसडीओ के आदेश के बाद मौके से झामुमो विधायक शशिभूषण सामड को उनके चार समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.इस घटना के फैलते ही विपक्षियों ने इसकी आलोचना की तो वहीं तमाम शहर में इसको लेकर उनकी कड़ी भर्त्सना हो रही है. लेकिन जनता को संतोष है कि विधायक पर तत्काल कार्यवाही हो गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours