रघुवर सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष के बंद को विफल बताया है. मुख्यमंत्री ने बंद को लेकर विपक्षी दलों को नसीहत देेते हुए कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति को छोड़ कर सकारात्मक राजनीति करे. वहीं विपक्ष ने इसे जनता का स्वत: स्फूर्त बंद बताया है. जमशेदपुर में झामुमो विधायक सह पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने सभी विपक्षी दलों की तरफ से प्रेसवार्ता का आयोजन कर मीडिया को खास तौर पर धन्यवाद दिया.
विधायक कुणआल षाडंगी ने कहा कि आज का झारखंड बंद आनेवाले दिनों में राजनीतिक बदलाव का संकेत हैं. बता दें कि बंद से एक दिन पहलने बुधवार को झामुमो विधायक ने सरकार की ओर से बंद को विफल करने की तमाम तैयारियों के दावे के बीच बंद के सफल होने का दावा किया था.
बुधवार को झामुमो विधायक ने कहा था कि जिस हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देकर झारखंड सरकार विपक्ष का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रही है वो दरअसल फैसला नहीं बल्कि एक निर्देश है. विधायक ने कहा था कि पार्टी ने कभी भी तोड़ फोड़ के लिए किसी कार्यकर्ता को उकसाया नहीं है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours