झारखंड के रामगढ़ में बेखौफ बदमाशों के हौंसले बढ़ते ही जा रहे हैं. रामगढ़ के पतरातू के बरकासयाल सीसीएल के आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर के मैनेजर की गुरुवार देर शाम गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. बदमाशों ने मैनेजर को उस समय गोली मारी जब वह घर के नजदीक थे. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव  को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, झारखंड के रामगढ़ के पतरातू में सीसीएल के आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर के मैनेजर मल्‍लिका अर्जुन शुक्रवार शाम कंपनी से घर जा रहे थे. अभी वह घर के पास पहुंचे ही थे कि पहले से उनका पीछा कर रहे दो बदमाशों ने उनपर गोली चला दी. बदमाशों ने गोली इतनी पास से मारी की मल्‍लिका अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से गोली मारी है या फिर कोई पुरानी रंजिश के चलते. पुलिस जांच में जुट गई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours