राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति 'नई दिशा' के तहत लातेहार में टीपीसी के सब-जोनल कमांडर भगत जी उर्फ ब्रह्मदेव गंझु ने आत्मसमर्पण किया. टीपीसी कमांडर ने डीआईजी विपुल शुक्ला और एसपी प्रशांत आनंद के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

इस दौरान डीआईजी ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि वे हथियार छोड़कर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें और मुख्यधारा में वापस लौटें. उन्होंने कहा कि समर्पण करने के लिए किसी भी थानेदार या पुलिस पदाधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं. साथ ही अन्य साथियों को भी मुख्यधारा में जुड़ने के लिए प्रेरित करें और सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाएं.

वहीं आत्मसमर्पन के बाद भगत जी उर्फ ब्रह्मदेव गंझु ने कहा कि हमने सरकार की नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है. बाकी साथियों से भी आग्रह करते हैं कि वे भी पुलिस के समक्ष सरेंडर करें.

अबतक लातेहार जिला में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या 12 पहुंच गयी है. लातेहार जिला पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा समय -समय पर चलाये जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग और सिविक एक्शन प्रोग्राम का फायदा देखने को मिल रहा है. इस अभियान के तहत जिले में कई बड़े नक्लसियों को आत्मसमर्पण कराने में पुलिस को सफलता मिली है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours