सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक भालोटिया के 11 ठिकानों पर आयकर विभाग ने 48 घंटों तक छापेमारी की. ये छापेमारी रांची, कोलकाता और जमशेदपुर स्थित विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग के 150 अधिकारियों ने की. धनबाद, रांची और जमशेदपुर से आए आयकर अधिकारियों ने छापेमारी में 50 लाख की ज्वेलरी, 20 लाख रुपये नकद और जमीन की 100 सेल डीड को जब्त कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारियों ने अबतक 40 करोड़ रुपयों की टैक्स चोरी के मामले को पकड़ा है.
यह मामला सीधे - सीधे काला धन और टैक्स चुराने से जुड़ा है. आयकर विभाग ने भालोटिया की कंपनी, उनके घर और उनके कार्यालय से काले धन के रूप में करोड़ों की जमीन खरीदी के सबूत को खंगाला है. झारखंड, बंगाल, ओडिसा, दिल्ली में जमीन खरीद में निवेश संबंधी 100 सेल डीड मिली है. भालोटिया के 30 फर्जी कंपनियां होने का भी पता चला है. बता दें कि आयकर विभाग को भालोटिया द्वारा गलत ठंग से पैसा कमाने, ब्लैक मनी रखने, टैक्स चोरी, शेयर समेत विभिन्न जगहों पर जमीनों में करोड़ों के निवेश की सचूना मिली थी.
बता दें कि बीते शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने अशोक भालोटिया के सभी ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी किए जाने के मामले पर ये पूरी कार्रवाई की गई. कंप्यूटर के हार्ड डिस्क समेत कई उपकरणों को जब्त किया गया. साथ ही अशोक भालोटिया के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए. छापेमारी के दौरान भालोटिया के सभी ठिकानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई.
आयकर विभाग रांची के डिप्टी डायरेक्टर मनीष कुमार झा ने बताया कि अब तक की जांच के आधार पर आयकर विभाग ने 40 करोड़ रुपयों की टैक्स चोरी के मामले को पकड़ा है. विभाग ने भालोटिया को समन जारी कर आगे की कारवाई के लिए आयकर ऑफिस में पेश होने का निर्देश दिया गया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours