कोडरमा में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें करीब 25 यात्री घायल हो गये. दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में रविवार को यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में करीब बस में सवार 25 लोग घायल हो गये.
घायल सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़ फरार होने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार बस पटना से पतरातू जा रही थी जिस दौरान यह हादसा हुआ.
बताया जा रहा है कि कोडरमा घाटी में सामने से आ रहा ट्रक और यात्रियों से भरी बस के बीच जोरदार टक्कर के कारण यह हादसा हुआ. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन हादसे की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours