देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में सीएम रघुवर दास ने झंडोतोलन किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी. रांची के मोरहाबादी मैदान में सर्वप्रथम सीएम रघुवर दास ने ने परेड की सलामी ली उसके बाद झंडोतोलन किया.

इस अवसर पर उन्होंने राज्य के लोगों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. झंडोतोलन के बाद सीएम रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा की पहले लोग भ्रष्टाचार के लिए झारखंड का नाम लेते थे. लेकिन आज झारखंड का नाम आते ही लोग विकास की बातें करते हैं.

आपको बता दे कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सूबे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सभी जिले के एसपी को सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा निर्देश पुलिस मुख्यालय ने दिए हैं. वहीं राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की गयी है. मुख्य समारोह स्थल पर जाने के लिए जहां अलग-अलग रंग के पास निर्गत किये गये हैं वहीं दूसरी ओर समारोह खत्म होने के बाद सड़कों पर जाम नहीं लगे इसको लेकर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों-अधिकारियों को तैनात किया गया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours