देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है. झारखंड की उपराजधानी दुमका में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झंडोतोलन किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी. दुमका के पुलिस लाइन मैदान में सर्वप्रथम महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली उसके बाद झंडोतोलन किया.

इस अवसर पर उन्होंने राज्य के लोगों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. झंडोतोलन के बाद महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने संबोधन की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए किया.

पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उन्होने कहा कि झारखंड राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है और विकास की इस यात्रा में सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है. राज्यपाल ने कहा कि 71 साल में देश ने काफी तरक्की की है. आज पूरी दुनिया में भारत की चमक दिख रही है. साथ ही उन्होने कहा कि झारखंड के विकास की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से अधिक है. झारखंड विश्व क्षितिज पर उदीयमान सितारे की तरह अपनी चमक बिखेर रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्र के तीव्र विकास के लिए व्यापक पहल हो रहे हैं. हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान गढ़ रहा 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours