बोकारो के तेनुघाट डैम में छलांग लगाने वाली दो छात्राओं के शव 72 घंटे बाद बरामद हुए. 16 गोताखोरों की टीम ने लगातार तलाशी अभियान चलाकर डैम के तीन नंबर गेट से लाशें बरामद कीं. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अनुमंडलीय अस्पताल, चास भेज दिया.

बीते मंगलवार को दो लड़कियों ने तेनुघाट डैम में छलांग लगा दी थी. आसपास घूम रहे लोगों ने जब एेसा करते हुए देखा तो हल्ला किया. मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने डैम में कूद कर दोनों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं हुए. तेज धारा में दोनों लड़कियां बह गयीं. पेटरवार प्रखंड के खेतको से गोताखोरों को बुलाया गया और फिर डैम में खोजबीन शुरू हुई. बुधवार से एनडीआरएफ की टीम भी तलाशी अभियान में शामिल थी.

दोनों छात्राएं जारंगडीह की रहने वाली थीं और केबी कॉलेज में पढ़ती थीं. पुलिस को डैम के पास से छात्राओं के चप्पल, मोबाइल, अंगूठी और एक चूड़ी मिली थी. एक छात्रा का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें लिखा था कि रिश्ता नहीं होने से मां परेशान है. इसलिए मैं मरना चाहती हूं. प्रत्यदर्शियों ने कहा कि दोनों लड़कियां वहां घुम रही थी. जब तक लोग समझ पाते डैम के ऊपर चढ़कर दोनों ने छलांग लगा दी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours