धनबाद में एक बार फिर बिजली संकट गहराने लगा है. इस संकट को दूर करना आसान नहीं लग रहा. कारण यह है कि डीवीसी, झारखंड बिजली वितरण निगम को बिना बताए जब-तब बिजली काट रही है. एेसा कोयला संकट से उपजे हालात को लेकर किया जा रहा है.

इस मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवीद्र वर्मा के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल जीएम नरेश प्रसाद सिन्हा से मिलकर स्थिति में जल्द सुधार की मांग की. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोयलांचल की जनता का अब धैर्य जबाब दे रहा है.

जीएम नरेश प्रसाद सिन्हा ने न्यूज-18 को बताया कि इस मामले में डीवीसी से समन्वय बनाने की कवायद चल रही है. इसके लिए एक बैठक बुलाने के लिए सांसद पीएन सिंह और उपायुक्त ए दोड्डे से आग्रह किया गया है.

आश्चर्य की बात ये है कि डीवीआई कमांड एरिया के धनबाद सहित सात जिलों में जमकर बिजली की कटौती हो रही है, जबकि डीवीसी के प्रत्यक्ष उपभोक्ता सहित पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल को निर्वाध बिजली मिल रही है. धनबाद में रोजाना करीब 8 घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है. यदि शहर में तेज हवा, बारिश और थंडरिंग हो गयी, तो शहर पूरी रात ब्लैकआउट हो जाता है. बिजली के इस संकट से हर वर्ग परेशान है और वे सरकार को कोस रहे हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours