झारखंड की बेटी मधुमिता के लिए मंगलवार का दिन मंगल रहेगा या नहीं, ये सवाल सूबे के लाखों लोगों के जेहन में इस वक्त उमड़-घुमड़ रहा है. रामगढ़ की रहने वाली और सिल्ली तीरंदाजी एकेडमी की तीरंदाज मधुमिता मंगलवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ फाइनल खेलने वाली है. फाइनल में वह ज्योति सुरेखा और मुस्कान किरार के साथ मैदान में उतरेंगी.
इससे पहले रविवार को एशियन गेम्स में मुस्कान किरार और ज्योति सुरेखा वेन्नम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मधुमिता कुमारी ने महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में एंट्री कर ली. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एक पदक पक्का कर लिया है.
भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को करीबी मुकाबले में 225-222 से मात दी, फाइनल में उनका सामना दक्षिण कोरिया से होगा. पहले सेट में भारतीय महिलाएं 55-58 से पिछड़ गईं थीं और इसके बाद दूसरे सेट में भी उन्हें 55-57 से हार का सामना करना पड़ा था.
भारतीय महिलाओं ने अच्छी वापसी करते हुए बाकी दो सेटों में 57-55 और 58-52 के अंतर से जीत हासिल करते हुए कुल स्कोर के तहत 225-222 से विजय प्राप्त की और खिताबी मुकाबले में कदम रखा. इससे पहले, क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रविवार को ही इंडोनेशिया की टीम को 229-224 से हराया था.
अब सबकी नजर मंगलवार के फाइनल मैच पर है. हालांकि अब तक के मुकाबले में झारखंड की झोली में दो मेडल आ चुके हैं. एेसा पहली बार हुआ है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours