जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अपाधियों का आंतक देखा गया. जहां बागबेड़ा थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर बेखौफ अपराधियों ने बंदूक की नोक पर एक व्यवसायी को बंधक बनाकर करीब सात-आठ लाख से भी अधिक नकदी समेत दुकान में रखे सामान लूटकर चलते बने. घटना रविवार रात की है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीमार व्यवसायी अशोक शर्मा रविवार रात को अपने दुकान में सोए हुए थे, तभी चार की संख्या में नकाबपोश अपराधी दुकान में घुस गये और बंदूक की नोक पर पहले व्यवसायी के साथ मारपीट की उसके बाद तिजोरी में रखे नकदी और दुकान के सामानों पर अपना हाथ साफ किया. व्यवसायी ने तत्काल घटना की सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी. वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

आपको बता दें कि व्यवसायी अशोक शर्मा की दुकान में इससे पूर्व भी दो बार चोरी की बड़ी घटना घट चुकी है. बेखौफ अपाधियों ने इस बार दुकान से करीब सात-आठ लाख रुपये से भी अधिक पर अपना हाथ साफ किया. वहीं बागबेड़ा थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours