जमशेदपुर के एमजीएम थाना इलाके में शर्मसार करने वाली घटना होते-होते बच गयी. स्कूल वैन के ड्राइवर ने छठवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. लेकिन छत पर खड़ी एक महिला ने यह देख लिया. जिसके बाद आस-पास के लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

दरअसल छात्रा को स्कूल पहुंचाने के दौरान एक अपार्टमेंट के पास सुनसान जगह देखकर ड्राइवर ने उसके साथ वैन में ही जबरदस्ती करने की कोशिश की. लेकिन गनीमत रही कि पास के मकान पर एक महिला मौजूद थी और वह यह सब देख रही थी. महिला ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया. इससे आस-पास के लोग मौके पर जुटे और ड्राइवर को पकड़कर एमजीएम थाने की पुलिस के हवाले कर दिया.

लोगों ने ड्राइवर की पिटाई भी की. पुलिस इस सिलसिले में केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. स्कूल वैन को भी जब्त कर लिया गया है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours