गुमला पहुंचे झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत ने लोहरदगा लोकसभा सीट को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है. उन्होंने कहा कि लोहरदगा सीट पर उनकी दावेदारी बनती है, क्योंकि वे वहां से दो बार विधायक रह चुके हैं.

हालांकि उन्होंने साफ किया कि ये फैसला लेना का हक कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी को है. लेकिन उनकी कोशिश है कि ये सीट कांग्रेस को मिले. कांग्रेस विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने चार सालों में लोगों को विकास के नाम पर बेवकूफ बनाया है. जबकि झारखंड की रघुवर सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह से विफल है.

सुखदेव भगत ने कहा कि रघुवर सरकार ने भूमि अधिग्रहण जैसे विवादित मसलों को उठाकर समाज को बांटने का काम किया है. बता दें कि सुखदेव भगत लोहरदगा से सीटिंग विधायक हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours