ओडिशा सरकार के वित्त मंत्री शशिभूषण बेहरा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर सरायकेला जिला पहुंचे. इस दौरान गोपबंधु की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने ओडिया स्कूल, सरायकेला राजमहल समेत कई स्थानों का दौरा किया. ओडिया स्कूल के दौरे के क्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों व शिक्षकों से ओडिया शिक्षा की स्थिति का हाल जाना. साथ ही छात्र छात्राओं को किताबें देकर वे ओडिया शिक्षा की वास्तविक हकीकत से रुबरु हुए.

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक ने वित्त मंत्री को एक ज्ञापन सौंप ओडिया स्कूलों में शिक्षकों की बहाली करने तथा ओडिया पुस्तकें मुहैया कराने की मांग की. वित्त मंत्री शशिभूषण बेहरा ने भी
कहा कि सरायकेला जिला ओडिया संस्कृति से संपन्न क्षेत्र है. ऐसे में सरकार को ओडिया संस्कृति को बढ़ावा देने तथा ओडिया शिक्षा को बेहतर करने की पहल करनी चाहिए. उन्होंने ओडिया पुस्तकों व शिक्षकों की कमी तथा पहले के बनिस्बत कम हो रहे ओडिया स्कूलों पर चिंता जाहिर की.

साथ ही उन्होंने इस बाबत झारखंड सरकार के साथ मिलकर इसके उत्थान के लिए प्रयास करने का भरोसा जताया. वित्त मंत्री के दौरे के दौरान उत्कल सम्मेलनी के सभापति अदत्य कुमार पात्र, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, दिनेश षाड़ंगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours