स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के डीजीपी डीके पांडे्य ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में झंडारोहण किया.इस दौरान डीजीपी ने शहीदों को याद करते हुए आज़ादी के मायने बताए तो वहीं प्रदेश की नक्सल और उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के साथ-साथ सरकार की नई आत्मसमर्पण नीति की प्रशंसा करते दिखे.स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर प्रदेश के डीजीपी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पोलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर सरकार और पुलिस मुख्यालय की तरफ से काफी प्रयास किए गए, जिसमें सफलता भी मिली.कितने ही नक्सली गिरफ्तार हुए या फिर बुलेट की भेंट चढ़ गए.वहीं आत्मसमर्पण नीति की वजह से कई नक्सली उग्रवाद त्याग कर देश और समाज की मुख्यधारा मेंशामिल हुए.

डीजीपी ने झारखंड पुलिस के शौर्य के साथ साथ खेलकूद में भी उनके बेहतर प्रदर्शन को लेकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इन जांबाजों की वजह से झारखंड पुलिस का नाम और भी रोशन हुआ है.वहीं उन्होंने बताया कि साइबर अपराध को लेकर प्रत्येक जिलों में साइबर थानों को बनाया गया है, वहीं रांची साइबर सेल को और भी मजबूत किया गया है.प्रदेश के थानों को सीसीटीएनएस से जोड़ा जाने से लोगों के दिलों में भी पुलिस का विश्वास बढ़ा है.नए पुलिसकर्मियों की 9929 पदों पर नियुक्तियां हुई हैं जबकि 4 हज़ार से ज्यादा नियुक्ति प्रक्रिया में हैं.स्वतंत्रता दिवस के इस पावन मौके पर डीजीपी ने ट्रैफिक पीसीआर जैसी योजनाओं से भी सभी को रूबरू कराया, साथ ही देश के काम आने की अपील की.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours