जमशेदपुर में एक टाइगर जवान सलमान ने घायल युवक की जान बचाई. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को अपनी वर्दी और जान की फिक्र किए बिना उसने टीएमएच पहुंचाया. टीएमएच में अब दुर्घटना में घायल युवक भर्ती रहा. एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि झारखंड पुलिस की ओर से टाइगर जवान को दस हजार इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है. अगर वक्त पर टाइगर जवान मौजूद नहीं होता और थोड़ी सी भी देर होती तो युवक की जान जा सकती थी.

दरअसल बुधवार को जुबली पार्क के पास दो बाइकों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गिर गए. एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद टाइगर जवान ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अपनीबाइक से ही टीएमएच पहुंचाया, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है.

डॉक्टरों का कहना है कि घायल युवक को टाइगर जवान समय से यहां ले आया. जिससे उसकी जान बच गई. अगर थोड़ी देर और हो जाती तो शायद घायल युवक की जान बचाना मुश्किल हो जाता.

बता दें, इन दिनों एक नया चलन चल गया है कि अगर कहीं दुर्घटना होती है तो वहां से लोग या तो बच के निकल जाते हैं या फिर वीडियो बनाने लगते हैं. जबकि इंसानियत के नाते सबसे पहला कर्तव्य घायलों को अस्पताल पहुंचाना और उनके परिजनों को सूचना देने का है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours