तमाड़ । जमशेदपुर से रांची घूमने आई महिला के साथ पिछले दिनों तमाड़ के परासी गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपित पूर्व नक्सली संजय प्रमाणिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पति द्वारा अपनी ही पत्‍‌नी और बच्चे की हत्या की घिनौनी साजिश सामने आई है। इस मामले में संजय प्रमाणिक का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। शुक्रवार की रात पुलिस ने तमाड़ के रंगामाटी में संजय को घेरकर दबोच लिया।
गिरफ्तार पूर्व नक्सली संजय प्रमाणिक ने बताया कि महिला के पति ने ही पत्‍‌नी और पांच साल के मासूम बच्चे की हत्या की सुपारी उसे दी थी, लेकिन महिला को मारने से पहले अपराधियों ने उसके साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस बीच, कार पलट गई और ग्रामीणों के वहां पहुंच जाने से महिला और उसके बच्चे की जान बच गई थी। घटना बीते 29 जुलाई रात की है। संजय के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही महिला का और जेठ फरार हो गए हैं। रांची पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस के संपर्क में है। कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है। इस मामले में कार चालक को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सामूहिक दुष्कर्म में शामिल एक अन्य आरोपित भी फरार है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours