राजधानी रांची के आड्रे हाउस में पांच दिवसीय इन्टरनेशनल वाटर कलर फेस्टिवल का आगाज हुआ. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसका उद्घाटन किया. इस फेस्टिवल में 24 देशों के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं.
इस तरह के फेस्टिवल के जरिये विश्व के कई देशों ने अपनी सभ्यता व संस्कृति को नयी पहचान दिलाई. कुछ इसी तरह की कोशिश झारखंड सरकार ने भी की है. इस फेस्टिवल के माध्यम से वाटर कलर से जुड़े स्थानीय कलाकरों को विश्व स्तर का मंच मिला है. इस आयोजन में 24 देशों के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. सभी ने झारखंड की संस्कृति की जमकर तारीफ की.
आयोजन के दौरान कला संस्कृति विभाग विदेशी प्रतिभागियों को राज्य के विभिन्न जिलों में ले जायेगा, जहां वे मौके पर ही वाटर कलर पेंटिंग बनायेंगे और फिर आने वाले दिनों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इसकी प्रदर्शनी लगायी जायेगी.
इस कार्यक्रम की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विदेशी मेहमानों का ख्याल रखने और उन्हें हर सुविधा प्रदान करने की हिदायत दी है. भारत में पहली बार झारखंड में वाटर कलर फेस्टिवल का आयोजन हुआ है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours