पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली एम्स में निधन हो गया. इसी के साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी खबर सुनकर मर्माहत हैं. उन्होंने ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया है.

सीएम ने लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत से मन बेहद विचलित है. मैंने पिता समान गुरु को खो दिया है. झारखण्ड के जनक अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है. भारतीय राजनीति में अटल जी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा. ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.

रघुवर दास ने लिखा कि अटल जी का सामाजिक जीवन अनंत काल तक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा. उनके जाने से भारत की राजनीति में जो शून्यता आई है, उसे भर पाना असंभव होगा. युगपुरुष, भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को शत- शत नमन.

इससे पहले रघुवर दास पूर्व प्रधानमंत्री को देखने के लिए रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन उनके एम्स पहुंचने से पहले ही वाजपेयी का निधन को हो गया. 93 साल की उम्र में पूर्व प्रधानमंत्री ने अंतिम सांसें लीं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours