झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अटल जी के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है. रात 8 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगी.
इधर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की सूचना के बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित होने वाला एट होम रद्द कर दिया गया. राजभवन के प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार शाम राजभवन में आयोजित होने वाला एट होम को राज्यपाल के निर्देश पर रद्द कर दिया गया.
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में निधन हो गया. अटल बिहारी वाजपेयी ने एम्स दिल्ली में आखिरी सांस ली. बीते एक महीने से अटल बिहारी को यूटीआई इंफेक्शन, लोवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours