पोल खोल हल्ला बोल चोर मचाये शोर की बिगुल के साथ जेवीएम की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को खत्म हुई. 2019 के चुनावों को लेकर बैठक में विशेष मंथन किया गया तो वहीं वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूप रेखा भी कार्यसमिति की इस बैठक में तय की गई.
2019 की तैयारियों को देखते हुए पार्टी दशहरा के पूर्व ही मोहल्ला प्रभारी, बूथ प्रभारी की नियुक्ति करेगी. वहीं उन्होंने बताया की पार्टी प्रदेश से दिल्ली तक आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर चुकी है जिसमे गिरिडीह से पोल खोल हल्ला बोल चोर मचाये शोर की यात्रा निकाल सरकार की जनविरोधी नीतियों को लोगों को बताएगी.
जेवीएम ने बताया कि 2005 से 2013 तक यूपीए सरकार में 82 हज़ार 728 घुसपैठिये को बाहर किया गया. वहीं वर्तमान समय के एनडीए के शासन काल मे 18 सौ 22 घुसपैठिये भगाए गए लेकिन राजनीतिक फायदे को लेकर शोर ज्यादा मचाया जा रहा है. वहीं गठबंधन को लेकर पार्टी ने कहा कि जनभावना को देखते हुए और प्रदेश के विकास के लिए गठबंधन किए जाने की संभावना जताई.
बहरहाल जेवीएम 16 अगस्त से प्रदेश भर में आंदोलन की शुरुआत कर 1 अक्टूबर को दिल्ली में सम्मेलन कर सरकार की चूले हिलाने की कवायद में जुटी है ऐसे में उसे विपक्ष का कितना समर्थन मिल पाता है ये समय बताएगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours