रांची के तमाड़ में पुलिस ने विदेशी शराब से भरी एक हुंडई कार जब्त करने के साथ ही मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया. हुंडई कार का नंबर- जे एच 01 सी डब्ल्यू 8400 है. इस कार से पुलिस ने 14 पेटी विदेशी शराब बरामद की. बरामद शराब दो भिन्न कंपनियों की हैं. पुलिस ने राजमोहन महतो और मछिन्दर महतो नाम के दो युवकों को भी पकड़ा है. दोनों युवक नगड़ी थाना क्षेत्र के निवासी हैं.
तमाड़ थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-33 पर एक हुंडई कार से तस्करी के विदेशी शराब ले जाए जा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर
थाना प्रभारी ने अपने नेतृत्व में टीम बनाकर उलीडीह में वाहनों की तलाशी लेने लगे. मगर उलीडीह में पुलिस को देखकर तस्करी का शराब लेकर जा रही हुंडई कार सिन्दुवारी बाजार की ओर के रास्ते
जाने लगी. यह देखकर पुलिस ने कार का पीछा किया और बाजार से एक किलो मीटर पहले ही कार को रोकने में सफल हो गई. लेकिन तभी कार में सवार दोनों युवक भागने लगे. पुलिस जवानों ने
उन्हें भी खदेड़कर पकड़ लिया.
पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वे काफी दिनों से गांव के दुकानों में शराब की सप्लाई करते रहे हैं. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों को मंगलवार को जेल भेज दिया जायेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours