हजारीबाग केरेडारी थाना क्षेत्र के गर्रीकला गांव में एक घर से 3 लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलनेे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.
मृतकों में एक 24 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय महिला की ननद और 6 माह की बच्ची शामिल है. घटना कैसे और किस वजह से घटी है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है. 24 वर्षीय मृतिका अंकिता देवी का शव घर के कमरे के बेड पर पड़ा मिला. वहीं मृतिका की ननद और बेटी का शव घर के कुएं से मिला है.
मृतिका पेशे से शिक्षिका थी और पिछले 6 माह से मातृत्व अवकाश पर थी. वहीं मृतिक के पति भी पेशे से शिक्षक हैं जो सरिया में सेवा दे रहे हैं. पुलिसिया सूत्र के अनुसार जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार घटना के समय इन तीनों के अलावा घर पर और कोई नहीं था. बताते चलें कि पड़ोसियों ने घर के बाहर जब खून देखा तब यह मामला आग की तरह फैल गया. तुरंत ही घटना की पुलिस को सूचना को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तब दिल दहला देनेवाली ऐसी घटना देखने को मिली.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours