हिरणपुर। हिरणपुर के +2 विद्यालय में बुधवार को पहेली पीटीएम (पैरेंट्स टीचर मीटिंग) का आयोजन किया गया।पीटीएम में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक काफी संख्या में विद्यालय पहुंचे।ज्ञात हो की आये दिन विद्यालय में अनेक प्रकार की घटनाओं को ले  विद्यालय चर्चा का विषय बना हुआ है।मीटिंग में विद्यालय के हित के लिए काफी बातों पर चर्चा की गई तथा उससे संबंधित कुछ प्रस्ताव भी अभिभावक के द्वारा दिए गए 

विद्यालय में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना, +2 परिषर को बास से घेराबन्दी करना, विद्यालय के मैन द्वार को घंटी के पश्चात बन्द कर देना तथा बाहरी दुकानदारो को बाहर ही दुकान लगाना, किसी भी विद्यार्थी द्वारा विद्यालय में मोबाइल न लाना तथा अनुसाशन का पालन करना,घंटी समाप्त के पश्चात जब तक अगला शिक्षक न आये तब तक शिक्षक का कक्षा के बाहर न आना, सभी बच्चो को आई कार्ड देना तथा उसके उपयोग को जरूरी माना जाना, विद्यालय के साफ सफाई का प्रमुख रूप से ध्यान रखा जाना, प्रतिनियोजित भाषा के शिक्षक (सरताज सुब्हानी) को बुलाया जाना तथा उसके स्थान पर कम विद्यार्थी वाले शिक्षक को प्रतिनियोजित करना, विद्यालय की छुट्टी के पश्चात छात्राओ को छात्र से 10 मिनट पूर्व छोड़ना, प्रत्येक महीने की अंतिम शनिवार को पीटीएम को रखा जाना तथा पीटीएम में वर्ग दशम व इंटर के 10 -10 विद्यार्थियों से विद्यालय के पठन -पाठन  के बारे में जानकारी लेना आदि जैसी कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिए गए जिससे कि विद्यालय को सुचारू ढंग से चलाने में मददगार हो।           
          इस बीच कुछ शिक्षक द्वारा ये भी बताया गया कि उनके द्वारा यदि किसी विद्यार्थी को गलत काम से रोकने की कोशिश की जाती है तो उन्हें व्यक्तिगत तौर पर बाहरी लोगों द्वारा दबाव डालने की कोशिश की जाती है तथा विभिन्न प्रकार की धमकी भी दी जाती है, जिसको ले अभिभावक द्वारा बोला गया कि किसी भी प्रकार की समस्या को ले यदि आप असमर्थ महसूस करते है तो अभिभावक को अवश्य सूचित करें ,जिससे कि उस सामस्या का समाधान सभी के द्वारा मिलकर निकाला जा सके, अभिभावक द्वारा विद्यालय में शिक्षकों के बीच हो रही गुट बाजी को लेकर भी अभिभावक द्वारा सवाल उठाया गया, तथा इसकी घोर निंदा की गई। 
                              बैठक के अंत मे प्रधनाध्यपक पुलक मित्रा ने सभी को आसवासन दिया और कहा कि अगर आपका साथ ऐसे ही मिले तो समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की कोशिस किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रधनाध्यपक पुलक मित्रा, शिक्षक मनीष गुप्ता, रमेश गोस्वामी, राजकुमार शाश्त्री , सरफराज नाजिर, बीरेंदर बर्मा, समाजसेवी पिंटू भगत, राणा दे, नूर मोहम्मद के साथ अन्य अभिभावक व अभाविप के कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours