चक्रधरपुर के झामुमो विधायक शशिभूषण सामड मंगलवार को करीब ढाई माह बाद जेल से देर शाम रिहा हो गए.ढाई माह पूर्व झामुमो के झारखंड बंद के दौरान विधायक पर चक्रधरपुर के एक शिक्षक से मार-पीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज उनकी रिहाई हो सकी. विधायक की पत्नी रीता सुंबुरूई फूल-माला लेकर भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ जेल गेट के बाहर कई घंटे से रिहा होने के इंतजार में खड़ी रहीं थी.लेकिन जेल से रिहा होने पर चाईबासा डीएसपी और जेल अधीक्षक पुलिस सुरक्षा में चक्रधरपुर ले गए और विधायक की पत्नी और झामुमो कार्यकर्ता जेल गेट पर खड़े देखते रह गए.

विधायक की रिहाई का जश्न मनाने के झामुमो कार्यकर्ताओं के मंसूबे पर चाईबासा में पुलिस ने पानी फेर दिया लेकिन विधायक के चक्रधरपुर पहुंचते ही झामुमो कार्यकर्ता जश्न में डूब गए.विधायक को फूल-माला से लाद कर भव्य स्वागत किया.रिहाई के जश्न में पटाखे छोड़े गए.जुलूस में विधायक अपनी पत्नी के साथ कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चल रहे थे तो फिल्मी गीत पर काफी कार्यकर्ता झूम रहे थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours