सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स को नक्सलियों के खिलाफ लोहरदगा जिले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. सीआरपीएफ की 158वीं बटालियन और जिला पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में  विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं.

सुरक्षाबलों ने आईईडी बनाने की सामग्री, विस्फोटक और कई संदिग्ध पदार्थ जब्त किए हैं. सुरक्षाबलों ने पेशरार थाना क्षेत्र के करीब बुलबुल जंगल में ऑपरेशन चलाकर 68 पीस प्रेशर कुकर, 15 पीस डेटोनेटर, नक्सली बैनर, सोडियम नाइट्रेट समेत कई अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया है.

बता दें, झारखंड में सरकार द्वारा माओवादियों को मुख्यधारा में वापस लाए जाने का प्रयास किया जा रहा है. 14 सितंबर को डाल्टनगंज में एक बड़े माओवादी नेता ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था. वह 77 आपराधिक मामलों में वॉन्टेड था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours