प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवाहन पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने आज रामगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया.सुभाष चौक रामगढ़ के गलियों में झाड़ू लगाकर साफ और सफाई में रहने का संकेत दिया.प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आज रामगढ़ में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने रामगढ़ के सुभाष चौक में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया. सुभाष चौक रामगढ़ में फुटपाथ में रहने वाले दुकानदारों को स्वस्थ रहने की सलाह दी.

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए स्वच्छता दिवस के रूप में सांसद जयंत सिन्हा द्वारा एक अभियान भी चलाया गया.इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को स्वच्छ रखने के लिए जागरुक किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि यदि देश के तमाम नागरिक स्वच्छता को अपनाएंगे तो सेहत मंद रहेंगे. दवाओं पर खर्चा कम होगा और स्वस्थ्य शरीर से वह अधिक ऊर्जा के साथ देश की अपने -अपने क्षेत्रों में सेवा कर सकेंगे.इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में रामगढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कई आम लोग भी शामिल थे.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours