जमशेदपुर शहर में इन दिनों अपराधियों का आंतक देखा जा रहा है.सोमवार की सुबह एक ही परिवार के लोगों पर चाकू से हमला किया गया जिसमें एक की मौत हो गई व तीन लोग घायल हो गए. लोग अभी इसी खबर से दहशत में थे कि शाम होते ही मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में सेफ नामक युवक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा. इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और उस युवक पर पीछे से लगातार फायरिंग करते रहे.गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हलचल मच गई. हर कोई अपने अपने ठिकानों से सुरक्षित आड़ लेकर देखने लगा कि किसने किस पर गोली चलाई.

फिलहाल इस घटना में युवक बाल बाल बच गया. वहीं गोली की घटना से पूरे इलाके सहित जमशेदपुर शहर  सनसनी फैल गई.सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी और थाना प्रभारी पहुंचे. और घटना स्थल पर जांच की. पुलिस को घटनास्थल से तीन गोली के खोखे बरामद हुए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है कि शायद किसी में वारदात कैद हो गई हो और आरोपी की शक्ल दिख जाए. जा रही है. फिलहाल अब तक पता नहीं चल पाया है कि क्यों गोली चलाई गई और गोली चलाने वाले लोग कौन थे. वहीं इतना पता चला है कि सेफ नामक युवक मानगो का रहने वाला है और छोटा सा व्यवसाय करता है.पुलिस फिलाहल निजी रंजिश और लेन-देन के मामले से जोड़ कर देख रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours