झारखंड के सीएम रघुवर दास के नेतृत्व में चीन गया प्रतिनिधिमंडल भारत वापस आ गया है. सीएम ने चीन में कई चीजों को देखा है. वहां की तकनीक और शहरी व्यवस्था में उनकी दिलचस्पी दिखी है. उनका मानना है कि झारखंड में सब्जी उत्पादन और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र चीनी सहयोग से बेहतर काम हो सकता है. चीन के दौरा पर विपक्ष ने निशाना साधा था लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा को इससे राज्य के विकास में गति मिलने की उम्मीद है.

भाजपा का कहना है कि आज विकास के लिए तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता है. चीन की तकनीक विश्व में प्रसिद्ध है, इसलिए हमें अपने पड़ोसी देश से इसका लाभ लेना है जो झारखंड को मिलेगा. सीएम रघुवर दास चीन की यात्रा से लौट आए हैं. उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कई शहर और प्रांत का दौरा किया. शंघाई में अर्बन प्लानिंग म्यूजियम को सबसे पहले देखा. उनके साथ मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह ,अमर बाउरी भी गए थे. वैसे यह राजनीतिक यात्रा थी लेकिन इस दौरान सीएम रघुवर दास ने वहां विकास की संभावनाओं को तलाशा.

प्रतिनिधि मंडल का मानना है कि चीन में किसानों की सहकारी समिति के अनुभव को झारखंड में शेयर किया जा सकता है. सीएम ने शिनुआई जिला में किसानों से वार्ता की. उम्मीद जताई जा रही है कि चीन के दौरा से झारखंड जैसे कृषि प्रधान राज्य को काफी लाभ हो सकता है तो इसके अलावा चीन से यहां निवेश भी आ सकता है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours