आज दिनांक 22/07/2018 को मिशन मोदी अगेन पी.एम,झारखंड,युवा मोर्चा,रांची जिला, के तत्वावधान में हुन्दूर पंचायत,चंदवे में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा रांची जिला के उपाधयक्ष शम्भू करमाली के द्वारा किया गया एवम मंच का संचालन युवा मोर्चा रांची जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारिका मुंडा जी के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिशन मोदी अगेन पी.एम. के रांची जिला अध्यक्ष राम टहल नायक जी थे एवं साथ ही साथ विशिष्ठ अतिथि युवा मोर्चा रांची जिला उपाध्यक्ष अनिकेत अमन जी,युवा मोर्चा रांची जिला महामंत्री रीता देवी जी,शम्भू बड़ाइक जी एवं युवा मोर्चा रांची जिला मंत्री कुमार विशाल जी उपस्थित  थे।सभी नवनिर्मित सदस्यों को फूलमाला पहनकर सम्मानित किया गया एवं सदस्यता ग्रहण कराया गया।मिशन मोदी अगेन पी.एम. रांची जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामटहल नायक जी ने कहा सभी युवा साथी आज मिशन मोदी अगेन पी.एम. में सदस्यता ग्रहण किए इसके लिए तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागतम सभी युवा साथियों को दिशा निर्देश देते हुए एकता के सूत्र में बंध कर मिशन मोदी को मजबूत करते हुए 2019 की चुनाव की तैयारी को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी को संगठित होने की जरूरत है और आने वाला दिन में इसका रिजल्ट हमें दिखाने की जरूरत है ताकि युवा शक्ति ही देश  का भविष्य माना जाता है इसी संदर्भ के माध्यम से देश को उर्जावान और मजबूती प्रदान करते हुए भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री को दोबारा प्रधानमंत्री के रुप में बैठाना हम सभी युवा साथियों का संकल्प है। युवा मोर्चा रांची जिला उपाध्यक्ष अनिकेत अमन जी नेे सभी नवनिर्मित सदस्यों को मिशन मोदी अगेन पी.एम. में जुड़ने की हार्दिक शुभकामनाए देते हुए दिशा निर्देश दिया की  हमारे भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत कर 2019 में पुनः प्रधानमंत्री के रूप में बिराजमान कर भारत देश को उन्नति के ओर आगे बढ़ाने में सहयोग करना है एवं विपक्ष के द्वारा जनता को भ्रमित होने से बचने का दिशा निर्देश दिया।युवा मोर्चा जिला महामंत्री ने सभी नवनिर्मित सदस्यों को मिशन मोदी में सम्मलित होने के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सभी पदाधिकारी अपने दायित्व को समझते हुए एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर युवा मोर्चा को मजबूती से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।युवा मोर्चा रांची जिला के महामंत्री शम्भू बड़ाइक जी ने कौशल विकाश योजना के अंतर्गत आने वाली सभी कार्यो से अवगत कराया एवम सभी सदस्यों को अपने क्षेत्र के सभी युवायों को मार्गदर्शित कर कौशल विकाश योजना के तहत खुले प्रयोगशाला में दाखिला दिलाकर युवाओ के कौशल का विकाश कर रोजगार से जुड़ाने का निर्देश दिया।युवा मोर्चा रांची जिला मंत्री कुमार विशाल जी ने सभी नवनिर्मित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई दी।आज मिशन मोदी अगेन पी.रांची जिला में राज किशोर कुमार जी,बबलू कुमार जी,दीपेश्वर कुमार महतो जी,संतोष कुमार साहू जी,राजू कुमार महतो जी,अरविंद केशरी जी,विक्रम मुंडा जी,रंजीत प्रजापति जी,काशीनाथ मुंडा जी,आनंद उरांव जी,भोला करमाली जी ने सदस्यता ग्रहण किये।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours