यौन शोषण के प्रयास के मामले में घिरे बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो के बाद अब गिरिडीह सांसद पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. शनिवार को गिरीडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के खिलाफ एक महिला ने शारीरिक शोषण करने के प्रयास का आरोप लागते हुए कतरास थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर भाजपा नेत्री के द्वारा यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगाए जाने के बाद शनिवार को गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय व कतरास के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह व राजीव कुमार पर अंगारपथरा की रहने वाली एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं.
शिकायतकर्ता ने आवेदन में लिखा है कि मेरी एक सहेली के पति राजीव कुमार ने कहा कि मेरे गिरिडीह सांसद से अच्छा संबंध हैं. तुम्हें किसी प्रकार की परेशानी हो या कोई काम हो तो बताना, हम सांसद से मिलवा देंगे. 23 नवंबर सुबह आठ बजे राजीव कुमार मुझे अपने साथ लेकर विनय सिंह के आवास पर ले गए, जहां विनय सिंह और सांसद रवींंद्र कुमार पांडेय पहले से मौजूद थे.
जैसे ही मैं और राजीव रूम के अंदर गए तो विनय सिंह और राजीव कुमार कमरे से बाहर चले गए. उसके बाद सांसद रवींंद्र कुमार पांडेय मेरे पास आ गए और मेरे साथ गलत हरकत करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगे. शोर मचाने और पार्टी से शिकायत करने की बात कहने पर सांसद ने मुझे छोड़ा. उसके बाद विनय सिंह और राजीव कुमार आकर मुझे समझाने लगे कि सांसद महोदय की बात मान लो.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours