पाकुड़: विधायक श्री आलमगीर आलम ने सदन में उठाया और कहा वर्तमान भाजपा सरकार के समय राज्य के विकास दर गिरा है यह चिंता का विषय है और सरकार खुद अपने उत्तर में इस बात को स्वीकार कर रही है सरकार घटते विकास दर को ठीक करने के दिशा में सार्थक पहल करें
विधायक श्री आलमगीर आलम ने संग्रामपुर को अलग प्रखंड का दर्जा देने का मांग अल्प सूचित प्रश्न के माध्यम से सदन में उठाया उन्होंने कहा कि पाकुड़  प्रखंड के कई ऐसे पंचायत हैं जिन की दूरी मुख्यालय से अधिक होने के कारण ग्रामीण जनता प्रखंड मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाती है और विकास के लाभ आम ग्रामीणों को नहीं पहुंच पाता है सरकार द्वारा उत्तर में कहा गया है कि प्रस्ताव की मांग की गई है प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद अलग प्रखंड का दर्जा देने संबंधी कार्रवाई की जाएगी विधायक आलमगीर आलम ने कहा कि यह अत्यंत पिछड़ा जिला है और इसके विकास के लिए सरकार को विशेष प्रावधान करने चाहिए विधायक आलमगीर आलम ने बरहरवा प्रखंड के दस पंचायत को अलग कर कोटलपोखर को अलग प्रखंड का दर्जा देने का मामला अनुसूचित प्रश्न के माध्यम से विधानसभा  में उठाया उन्होंने कहा कि कोटलपोखर सहित कई पंचायत की दूरी प्रखंड मुख्यालय सहित जिला मुख्यालय से अधिक होने के कारण ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समय पर पता नहीं चलता है जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है सरकार द्वारा पहले भी कई प्रखंडों के सृजन में विशेष प्रावधान करके 18 से कम पंचायत वाले को भी प्रखंड बनाया गया है अतः सरकार साहिबगंज जैसे पिछड़े जिले के कोटलपोखर को शीघ्र अलग प्रखंड का दर्जा दे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours