पाकुड़।
राज्य बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने की पी सी
राज्य बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश कुमार पाकुड़ जिले के भ्रमण के दौरान 20 सूत्री की बैठक की बैठक के पश्चात पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता में 20 सूत्री उपाध्यक्ष ने कहा कि जो कार्य 67 वर्षों में दूसरी सरकार ने नहीं कि वह कार्य भाजपा के नरेंद्र मोदी सरकार एवं राज्य की रघुवर सरकार ने कर दिखाया राज्य की मूलभूत सुविधा सड़क बिजली पानी एवं शिक्षा और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने का काम किया गरीबों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पाकुड़ जिले में 71000 लोगों को गैस चूल्हा एवं सिलेंडर वितरण करने का क्या जा रहा है जिसमें 50,000 अब तक लाभुकों को बांटा गया है बचे हुए 20000 गैस कनेक्शन को 31 जनवरी तक बांटने का पदाधिकारियों को आदेश दिया गया आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नीतियों पर चलते हैं गरीबों का उत्थान कैसे हो वह कैसे आत्मनिर्भर बनें एवं उनका कैसे विकास हो को लेकर गंभीर एवं संवेदनशील है जिले का काम ठीक-ठाक चल रहा है कि नहीं इसको लेकर जवाब में कहा कि पहले की अपेक्षा जिला अभी बहुत अच्छे चल रहे हैं विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं कांग्रेस पार्टी का नाम लिए बगैर का के 60 वर्षों तक गरीबी मिटाने का नारा दिया गया था लेकिन गरीबी मिट्टी नहीं बल्कि गरीबी बढ़ गई थी जिसको हमारी नरेंद्र मोदी की सरकार एवं झारखंड के रघुवर सरकार ने गरीबी मिटाने का काम किया है साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि 20 24 तक सभी गरीबों को पक्का छत शौचालय एवं गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा जिससे अपना जीवन खुशहाली पूर्वक जी सकें कांग्रेस पार्टी कि सरकार ने जो कार्य 67 सालों में नहीं कि वह काम भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राज्य की रघुवर सरकार ने 4 वर्षों में कर दिखाया 67 वर्षों तक जहां बिजली महज 38लाख
घरों में पहुंच पाए थे वहां रघुवर सरकार के मात्र 4 वर्षों में ही 3000000 घरों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है शेष बचे 2% घरों में जहां पोल खंभे डालने की जगह नहीं है वैसे स्थानों पर सरकार सोलर लाइट के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराएगी इससे साफ होता है कि सरकार की मंशा विकास और और रोजगार देने को है झारखंड सरकार में सड़क बिजली स्वास्थ्य पानी एवं स्वच्छता के प्रति संवेदनशील है वहीं पदाधिकारियों को भी जो कार्य पूरे नहीं हुए हैं उसे 31 जनवरी से लेकर 30 मार्च तक पूरे करने के निर्देश दिए
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप बाबुधन मुर्मू , विवेक तिवारी, अनुग्रहित साह, मुकेश शुक्ला, हिसाबी रॉय, शर्मिला रजक, सदेकुल आलम आदि उपस्थित थे ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours