जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री आवास को घेरने की कोशिश की. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को एग्रीको गोलचक्कर के पास ही रोक दिया. जिसके बाद लोगों ने मौके पर जामकर प्रदर्शन किया.

दरअसल बिरसानगर आस्था सिटी के पास जिला प्रशासन ने पिछले दो दिनों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कई मकानों को तोड़ा दिया. इसके विरोध में सैकड़ों लोग बिरसानगर से पदयात्रा करते हुए एग्रीको पहुंचे और सीएम आवास घेरने की कोशिश की. सूचना मिलते ही सीएम के आप्त सचिव महेंद्र चौधरी और सिटी एसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया.

आप्त सचिव महेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बने मकानों को हटाने का आदेश नहीं दिया था. ना ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को डीसी को कहा था. इस बीच लोगों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को बंद कर दिया है. मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पहुंचेंगे और पीड़ितों से मिलकर उनकी परेशानी को सुनेंगे. जिनका घर अतिक्रमण हटाओ अभियान में तोड़ा गया, उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिया जाएगा.

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब मकान बनाये जा रहे थे, तब जिला प्रशासन कहां था. हमारी एक ही मांग है कि घर वापस दिया जाए. प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए मौके पर सिटी एसपी प्रभात कुमार के नेतृव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई थी.

बता दें कि बिरसानगर आस्था सिटी के पास कई एकड़ सरकारी जमीन को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चिह्नित किया गया है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कई छोटे-बड़े मकानों को तोड़ डाला.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours