धनबाद I झारखंण्ड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा आज शाम अपने एक निजी दौरे पर धनबाद पहुंचे. धनबाद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मुंडा का जोरदार स्वागत किया. अर्जुन मुंडा धनबाद सर्किट हाउस में पार्टी के नाराज मण्डल अध्यक्ष से मिले. बता दें कि धनबाद बीजेपी के मनाईटण्ड मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह के पुत्र व भतीजे के जेल जाने के बाद भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्षों ने इस्तीफ़ा दे दिया था.

अर्जुन मुंडा ने पारा शिक्षक के मामले पर भाजपा सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी विधायकों से मंतव्य प्राप्त कर पारा शिक्षकों की समस्या का स्थायी निराकरण जल्द निकालना चाहिए. पारा शिक्षकों के आंदोलन पर रहने से शिक्षा पर इसका असर पड़ रहा है, इससे सरकार की शाख गिर रही है.अर्जुन मुंडा ने कहा कि रांची में पारा शिक्षकों के साथ जो हुआ इसकी जिम्मेवारी प्रशासन को लेनी चाहिए. बीजेपी नेता के पुत्र एवं एएसआई मामले में पार्टी में अंतर्कलह पर उन्होंने कहा कि कानून का पालन होना चाहिए. कानून की आड़ में हठधर्मिता कही से नहीं होनी चाहिए.

अर्जुन मुंडा ने कहा जिला प्रशासन को सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए. यह ध्यान रखना चाहिए कि हठधर्मिता से  कानून नहीं चलता है. भारतीय जनता पार्टी विचारों से चुनाव लड़ती है. कार्यकर्ता चुनाव को लेकर हर वक़्त तैयार है.पार्टी जिसे जहाँंसे चाहेगी, लड़ाएगी.  धनबाद का अगला सांसद का उम्मीदवार कौन होगा के सवाल पर उन्होने कहा उसके जवाब के लिए यह सही जगह नहीं है. इस मौके पर विधायक राज सिन्हा , नितिन भट्ट, आनंद खंडेलवाल , संजय झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours