झारखंड I मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम पीएस मिश्रा अन्य रेल अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और रेल परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सौंपी.
इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने इन परियोजनाओं को पूरा करने में आ रही परेशानियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम पीएस मिश्रा ने दावा किया कि झारखंड में चल रही रेल परियोजनाएं अपने नियत समय पर पूरी होंगी. राज्य सरकार से इन परियोजनाओं के लिए काफी सहायता मिल रही है. सरकार के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर परियोजनाओं को पूरा करने का प्रयास चल रहा है.
बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम के अलावा रांची रेलमंडल के एडीआरएम और सीपीआरओ समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours