मिशन 2019 की तैयारी में जुटी कांग्रेस इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो तैयार करने में जुटी हुई है. देश भर में सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से लिये जा रहे फीडबैक के आधार पर कांग्रेस मेनिफेस्टो तैयार कर रही है.
रांची में भी मेनिफेस्टो को लेकर पार्टी की हाई लेवेल बैठक हुई जिसमें पार्टी नेताओं के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवियों ने कई सुझाव दिए. राईट टू हेल्थ से लेकर शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा जनता के बीच पहुंचाने का वादा कांग्रेस अपने वचनपत्र में करने जा रही है.
हेल्थ फॉर ऑल के अलावे मेनिफेस्टो में सभी योजनाओं का सोशल ऑडिट कराने के लिए कानून बनाने, पेंशन स्कीम पर राष्ट्रीय कानून बनाने और आदिवासी क्षेत्रों के टीएससी के पैसों को कानूनी दायरा में लाने पर चर्चा हुई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours