पलामू के डाल्टनगंज पुलिस स्टेडियम में मुख्यमंत्री चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. वहीं करोड़ों की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया.

सीएम ने कहा कि झारखंड के किसानों के प्रति सरकार चिंतित है. यही कारण है कि सरकार ने विभिन्न जिलों में सुखाड़ के हालात को देखते हुए फसल बीमा का लाभ व अन्य कई योजनाओं का लाभ किसानों को देने का निर्णय लिया है.

इस मौके पर सीएम रघुवर दास, पलामू सांसद बीडी राम, विधायक राधा कृष्ण किशोर और कृषि सचिव पूजा सिंघल ने लाभुकों को गो-पालन, शूकर पालन का लाभ दिया. ग्यारह हजार लाभुकों को उज्ज्वला योजना का भी लाभ दिया गया. पारा शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए सीएम ने कहा गुंडागर्दी करने वाले पारा शिक्षकों की जरूरत नहीं है.

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में मिली-जुली सरकार नहीं है, बल्कि रघुवर सरकार है, जो दबाव में आने वाली नहीं है. इस मौके पर कृषि सचिव पूजा सिंघल ने लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours