झारखंड की राजधानी रांची में नए साल में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है. दरअसल शहर के 16 चौक-चौराहों पर येलो बॉक्स बनाया जा रहा है. इसके आगे एक व्हाइट लाइन होगी. रेड लाइट के दौरान इसको क्रॉस करने पर लोगों को नोटिस मिल जाएगा.

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद का कहना है कि यलो बॉक्स के आगे एक व्हाइट लाइन होगी. रेड लाइट होने पर उससे पहले ही गाड़ियों को रुकना होगा. अगर कोई गाड़ी उसे क्रॉस करती है, तो वह कैमरे की जद में आ जायेगी और ई-चालान के माध्यम से नोटिस उसके मोबाइल और घर पर भेजा जाएगा.

येलो बॉक्स बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है. लेकिन लोगों को जागरूक करने के लिए स्टॉप लिखा जाना शेष है. उसे भी दो-तीन दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. अपर नगर आयुक्त ने बताया कि जो भी सिग्नल खराब हैं, उनकी भी मरम्मत की जा रही है, ताकि एक जनवरी से यह प्रभावी तरीके से शहर में लागू हो सके.

राजधानी में नयी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पहले ट्रायल की बात कही गयी थी. लेकिन ट्रायल फाइलों में ही सिमट कर रह गयी. अब एक जनवरी से नए नियम लागू हो रहा है. ऐसे में लोगों का कहना है कि ई-चालान काटने से पहले प्रशासन को नये नियम को लेकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours