लोकसभा चुनाव 2019 में अभी कुछ महीने का वक्त बचा है लेकिन चर्चा जोरों पर हो रही थी कि झारखंड विधानसभा चुनाव इस बार लोकसभा चुनाव के साथ होंगे. इस चर्चा पर झारखंड बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने बड़ा बयान देते हुए विराम लगा दिया. लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि अगले साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ नहीं होंगे.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि झारखंड बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 60 प्लस सीटों का रखा टारगेट रखा है. इसके साथ ही लोकसभा की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य भी रखा है. भाजपा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि कहा कि झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ नहीं होंगे. पार्टी में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी, जिसमें विधानसभा नवबंर-दिसंबर में ही कराने का फैसला लिया गया है.

तीन राज्यों में बीजेपी की हार पर लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि हमें तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत की उम्मीद थी. हम अपनी रणनीति की करेंगे समीक्षा. खासतौर पर छत्तीसगढ़ की हार से झारखंड बीजेपी अपने रणनीति की समीक्षा करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी वर्ग की सरकार से थोड़ी बहुत नाराजगी थी लेकिन उनकी नाराजगी दूर हुई है.

अध्यक्ष ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की हार का असर झारखंड में नहीं पड़ेगा. वहां की सरकार ने अच्छा काम किया था लेकिन कोई चूक हुई जिसके कारण हार मिली है. हम चुनाव हारे हैं, जमीन नहीं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours