झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी. सीएम रघुवर दास की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में बैठक हुई. बुधवार को हुई इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शराब बिक्री को लेकर किया गया, सरकार शराब की बिक्री को लेकर पुरानी पद्धति पर लौटने का निर्णय लिया है. देसी शराब के लिए बड़े आधुनिक बाटलिंग प्लांट लगाने का फैसला किया गया है. तय किया गया कि निजी क्षेत्र की कंपनियां इस काम में उतर सकती हैं. अब पाउच में देसी शराब नहीं बिकेगी.
विदेशी शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से होगा. अब डिपार्टमेंटल स्टोर में भी शराब बिकेगी. इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि सूखा के कारण रबी की फसल के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि सभी प्रमंडलों में क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का गठन होगा. इसके अलावा रकीबुल-तारा शाहदेव मामले में आरोपी मो. मुश्ताक अहमद को बर्खास्त कर करने का निर्णय लिया गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours