पाकुड़ः- संस्था जन लोक कल्याण परिषद अंतर्गत संचालित चाईल्ड लाईन काॅलाब सेंटर में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिले भर के चाईल्ड लाईन के सदस्यों व बाल आश्रय गृह पाकुड़ के सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ब्यास ठाकुर, बाल कल्याण समिति के सदस्य बिनोद कुमार प्रमाणिक, स्लेहा नाज व अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर ने किया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर ने विक्टिम कंपनशेसन व पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता श्री शंकर ने कहा कि उत्तरदायित्व व अधिकार एक दूसरे के पूरक होते हैं। इसे सभी को समझने की जरूरत है। उन्होंने विक्टिम कंपनशेसन के वर्गीकरण के बारे में बताया। कैसे इसका लाभ पीड़ित को मिल सकता है, इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनशेसन का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कई बार पीड़िता कंपनशेसन का लाभ लेने के बाद केस से मुकर जाती है; जिससे काफी परेशानी भी होती है। पीड़िता के मुकरने के बाद पीड़िता पर कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कंपनशेसन का लााभ लेने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन कर सकते हैं। आगे उन्होंने पोक्सो एक्ट की बारीकियों के बारे में मौजूद सदस्यों को बताया। मौके पर उन्होंने अन्य कई कानूनी बारीकियों की भी जानकारी सदस्यों को दी। वहीं दूसरे चरण में बाल कल्याण समिति के सदस्य बिनोद प्रमाणिक व स्लेहा नाज ने सदस्यों जेजे एक्ट व बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी। दोनों सदस्यों ने बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने व कैसे बच्चों को उनका अधिकार दिलाया जा सकता है, इस पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षण के तीसरे चरण में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ब्यास ठाकुर ने स्पाॅन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना पर जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाना है। उन्होंने मौजूद सदस्यों को बच्चों को इस योजना का लाभ कैसा दिया जा सकता है तथा उनके तरीकों के बारे में बताया। वहीं एलपीओ विनय कुमार शर्मा ने भी अन्य कानूनी जानकारी दिया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन चाईल्ड लाईन के केंद्र समन्वयक कुंदन कुमार गोस्वामी ने किया। मौके पर चाईल्ड लाईन काॅलाब के निदेशक सरोज कुमार झा, पीओआईसी शमा परवीन, पीओएनआईसी राजेश कुमार मंडल, बाल आश्रय गृह के अधीक्षक संजय सिंह, काॅलाब के टीम मेंबर मंगरू अंसारी, संदीप कुमार यादव, रामेश्वरी टुडू, हैदर अली, उर्मिला विश्वास, मल्लिका प्रमाणिक, सीमा विश्वास, हाउस फादर कौशल किशोर, प्रोबेशन पदाधिकारी एंथनी मरांडी, पलटु जाना, टीम मेंबर फुलमनी सोरेन, सुबीर भट्टाचार्य, प्रकाश चंद्र घोष, नूरजहां बेगम, मिनती साहा, ललन झा, अजय मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।
Home
झारखण्ड
जन लोक कल्याण परिषद अंतर्गत संचालित चाईल्ड लाईन काॅलाब सेंटर में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours