झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा के धसनिया में बीजेपी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिरकत की और लोगों को संबोधित किया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता बीजेपी का मन और आत्मा है और साधारण कार्यकर्ता हो या प्रदेश के नेता, सभी को गरीबी खत्म करने के लिए हर घर का दरवाजा खटखटाना ही पड़ेगा.

सीएम रघुवर दास ने बीजेपी  को एक कार्यकर्ताओं की पार्टी बताया. अरब देशों के तीन दिनों की यात्रा पर मुख्यमंत्री ने अपना पक्ष रखा और बताया कि झारखंड की सब्जी की मांग अरब देशों में बहुत है, इसलिए हम झारखंड के युवकों के लिए रोजगार के अवसर खोजेंगे. वहीं कार्यक्रम के दौरान सीएम रघुवर दास ने कहा कि 12 जनवरी यानि विवेकानंद जयंती पर एक लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी.

मुख्यमंत्री के दौरे से संथाल परगना से भ्रम की स्थिति समाप्त होने का दावा प्रदीप वर्मा ने किया है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति काम करता है वही जनता के पास मजबूती से अपनी बात रखता है. उपायुक्त ने सीएम के कार्यक्रम को सफल बताया है, कहा है कि जन चौपाल में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम आए सभी आवेदनों पर एक हफ्ते में कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours