आज दिनांक 9 दिसंबर 2018 को पूर्वाह्न 11बजे  पाकुड़ परिसदन में नगर परिषद पाकुड़ के अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास से मिलकर नगर की प्रमुख समस्याओं से संबंधित मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष वार्ड पार्षद श्री अशोक प्रसाद श्री रामा ओझा श्री अरुण सरदार शामिल थे।
         नगर परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग पत्र में होल्डिंग टैक्स की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि पर पर विचार करते हुए होल्डिंग टैक्स को कम कर नगर परिषद के नागरिकों को राहत देने की मांग को शामिल किया है। माननीय मुख्यमंत्री ने होल्डिंग टैक्स को हटाने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि मधुपुर एवं पाकुड़ के होल्डिंग टैक्स कम करने पर विचार चल रहा है एवं उसकी समीक्षा की जा रही है होल्डिंग टैक्स की दरों में बहुत जल्द ही कमी आएगी।
        दूसरा मांग किया गया कि नगर परिषद को अपना भवन नहीं है अनुमंडल के अतिरिक्त भवन में पाकुड़ नगर परिषद का कार्य संपन्न हो रहा है जिससे काफी कठिनाइयों उत्पन्न हो रही है।नगर परिषद पाकुड़ का अपना भवन होना चाहिए साथ ही यह भी मांग किया गया को नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी हेतु सिवरेज ड्रेनेज सिस्टम देने  की व्यवस्था की जाए, जिससे शहर स्वच्छ एवं सुंदर हो सके और लोगों को जल निकासी में सुविधा मिल सके।
     माननीय मुख्यमंत्री जी ने उक्त मांगों को गंभीरता से लिया एवं समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर काफी संतोष व्यक्त किया एवं ह्रदय से आभार व्यक्त किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours