बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुचे , हजारो कार्यकर्तागण और दूर -दराज से आये नेतागण , हरिणडांगा हाई स्कूल मैदान पाकुड़ , में सभी नेताओं ने जमकर भाषण दिया , मंच पर मौजूद CM श्री रघुबर दास , राजमहल विधायक श्री अनंत ओझा , किसान मोर्चा के नेता श्री अनंत तिवारी , पूर्व सांसद देविधन बेसरा , हेमलाल मुर्मू , बाबुधन मुर्मू , पिंकू शुक्ला , मिसफीका हसन , सभी ने मिलकर अपने कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा व निर्देश दिया , पहले सशक्त भाजपा , तभी सशक्त झारखंड बनेगा , CM ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की सक्रियता की कमी है , नेता तो बहुत है यहाँ , लेकिन प्रत्येक नेता को सक्रिय कार्यकर्ता बनना होगा , तभी झारखंड का कुछ होने वाला है , कोई भी जिला का नेता हो उन्हें प्रत्येक घर घर जाकर अपने पार्टी को मजबूत करने का काम करना होगा , क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है , हम कितने भी बड़े नेता है , हमे जमीन से जुड़के काम करने की आवश्यकता है , क्योंकि हमारी राजनीति सिर्फ सत्ता की राजनीति नही है , हमारी राजनीति राष्ट्र की राजनीति है , देश की विकास की राजनीति है ,
बाकी की राजनीति सत्ता ही उनकी मुख्य प्राथमिकता है , सत्ता को वो एक साधन मानते है ,सत्ता को एक माध्यम मानते है , लेकिन हमारा एक ही लक्ष्य है कि समाज के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना , और तबतक हमे चलते रहना है , मेहनत करते रहना है ,
क्योंकि नेता कभी विकास की बात नही करता है , वो बात करेगा जल-जंगल , जमीन , आदिवासी , मूलवासी , लेकिन मैं वैसे नेताओं से पूछना चाहता हु की , जिसने झारखंड में सबसे ज्यादा जमीन लूटने का काम किया है , वो सिर्फ एक ही परिवार सोरेन परिवार ने किया सोरेन परिवार ने झारखंड के हर जिले में अपने घर बनाने का काम किया , और चुनाव प्रचार में सोरेन परिवार ने हमेशा जातिवाद के नाम पर हमेशा झूठी और बेबुनियादी लड़ाई लड़ी , इन्होंने कभी भी सत्ता में रहकर विकास का काम नही किया ,
मैं कहना चाहता हूँ कि क्या आप नही समझ रहे है कि जमीन लूटने का काम किसने किया , बाप-बेटे दोनो मुख्यमंत्री बने , क्या किया उनदोनों ने मुख्यमंत्री बनके , उन्होंने सिर्फ झूठ और फरेब की राजनीति की , उन्होंने कभी भी संथाल परगना के बारे में नही सोचा , उन्होंने अपना मतपेटी भरके अपने अर्थपेटी बनाने का काम किया , और उसी अर्थपेटी से पूरे झारखंड के हर जिले में गरीबो से जमीन लेके अपना घर बनाने का काम किया ,
CM ने कहा कि अभी भी बहुत समय है , पहले हम अपने आप को बदलने का काम करे , तभी झारखंड और पूरे देश का विकास हो पायेगा ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours