झारखंड के जमशेदपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. शहर के बागबेड़ा थाना इलाके में पीड़ित बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और दुष्कर्म के आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग बालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है.
मामले की जानकारी देते हुए बागबेड़ा थाने के एसआई ने बताया कि बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले नाबालिग बच्चे ने स्कूल में गलत काम किया है. उन्होंने बताया कि नौ साल का आरोपी बच्चा स्कूल में लंच के समय बाथरूम में बच्ची के साथ गलत हरकत करता था. बच्ची के पेट में कई दिनों तक दर्द होता रहा. दर्द ज्यादा होने पर बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी.
इसके बाद पीड़ित बच्ची के परिवार के लोगों ने आरोपी बच्चे के परिजनों को बताया तो वे पीड़ित परिवार को धमकाने लगे. परेशान होकर पीड़ित परिवार के लोगों ने बागबेड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया. फिलहाल पुलिस आरोपी बालक को परिजनों के साथ थाने लेकर आई और बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours