चतरा के सिमरिया थाना के गेट के समीप खड़ी बस मंगलवार को धू-धू कर जल गई. बस में अचानक आग क्यों और कैसे लगी इसकी जांच-पड़ताल जारी है. वाहन मालिक आमना खातून ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि बस में खराबी थी जिसके चलते कुछ दिनों से उनकी बस थाने के समीप खड़ी थी. संभवत: दुर्भावना से ग्रसित होकर अज्ञात अपराधियों ने बस में आग लगा दी, जिससे बस जलकर खाक हो गई. इधर पुलिस भी थाना के समीप हुए अग्निकांड को गंभीरता से ले रही है. पुलिस कई संदेहों को आधार बनाकर मामले की पड़ताल में जुट गई है.
चतरा पुलिस द्वारा इस कांड के समस्त पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है. हालांकि पुलिस ने भी आशंका जताई है कि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं पुलिस बस के इंश्योरेंस क्लेम को लेकर भी इस मामले को दूसरे रुख से देख रही है. मालिक से और विस्तार से इस बारे में पूछताछ की संभावना है. उधर आसपास रहने वाली जनती भी खैर मना रही है कि बस में शायद ज्यादा ईंधन नहीं था, वरना उसकी आग और भीषण बहोकर लोगों को या आसपास की बिल्डिंगों को अपनी लपेट में ले सकती थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours